मोदी सरकार की आर्थिक नीति पर स्वामी ने उठाए सवाल, 5 ट्रिलियन इकोनॉमी अंसभव!

नई दिल्ली। अपने बयानों और प्रतिक्रियाओं के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाले भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के नए बयान से देश में सियासी घमासान मच गया है।

दरअसल, इस बार स्वामी ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठा दिया है।

जिसके बाद मोदी सरकार असहज स्थिति में आ गई है। दरअसल, स्वामी ने नई आर्थिक नीति पर सवाल उठाए हैं।

असम में जारी NRC की फाइनल लिस्ट, 41 लाख लोगों की नागरिकता का होगा फैसला

 

s.png

सुब्रमण्यम स्वामी का कहना है कि नई आर्थिक नीति के बिना देश को 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाना असंभव बात है।

उन्होंने कहा कि केवल बहादुरी या ज्ञान से ही देश की अर्थव्यवस्था को नहीं बचाया जा सकता।

इसके लिए आज दोनों की ही जरूरत है, लेकिन हमारे पास इनमें से एक भी नहीं है।

जम्मू—कश्मीर में नए गर्वनर को लेकर अटकलें तेज, नृपेंद्र मिश्रा का नाम सबसे आगे

 

d.png

गौरतलब है कि देश कमजोर होती अर्थव्यवस्था से मोदी सरकार को बड़ा झटका लगा है। सरकारी आंकड़ों भी देश में सुस्ती के साफ संकेत दे रहे हैं।

कश्मीर में अब हिजबुल की धमकी, घर से बाहर निकले लोग तो भुगतने होंगे परिणाम

पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में विकास दर 5.8 प्रतिशत से घटकर 5 प्रतिशत पर आ गई है।

आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2019-20 के लिए देश की जीडीपी का अनुमान घटाकर 6.9 प्रतिशत किया है।

जबकि इससे पहले जीडीपी की दर को 7 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MLnx8E
via Top News in Hindi

Post a Comment

0 Comments