लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल की दरों में 7 दिनों बाद कटौती

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की नरमी का फायदा अब घरेलू कंपनियां आम लोगों को दे रही हैं। लगातार 7 दिनों तक स्थिर रहने के बाद एक बार फिर तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में कटौती की है। हालांकि, पिछले दिन यानी 17 अगस्त को ही तेल कंपनियों ने डीजल की दरों में कटौती कर दिया था।

तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल के दाम में 8-9 पैसे प्रति लीटर कटौती की है। वहीं, आज दूसरे दिन भी डीजल की दरों में 12-13 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के नये भाव।

यह भी पढ़ें - कंगाल पाकिस्तान में रहना भी मुहाल, किराये से लेकर बेरोजगारी तक में भारी इजाफा

लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ डीजल

घरेलू तेल विपणन कंपनियों ने आज लगातार दूसरे दिन भी डीजल की दरों में कटौती करने का फैसला लिया है, जिसे आज सुबह 6 बजे से लागू भी कर दिया गया है। इसके पहले लगातार पांच दिनों तक डीजल के भाव स्थिर रहे थे। आज की कटौती के बाद राजधानी नई दिल्ली में एक लीटर डीजल का भाव 12 पैसे प्रति लीटर घटकर 65.26 रुपये के स्तर पर आ गया है। वहीं, कोलकाता में भी इतनी ही कटौती के साथ आज डीजल का नया भाव 67.64 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

आर्थिक राजधानी मुंबई में आज एक लीटर डीजल खरीदने के लिए आपको 68.42 रुपये देने होंगे। वहीं, चेन्नईवासियों को आज एक लीटर डीजल के लिए 68.95 रुपये खर्च करने होंगे। इन दोनों शहरों में आज 13 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है।

यह भी पढ़ें - खादी को 'मेक इन इंडिया' से मिला बूस्ट, कमाई के मामले में हिंदुस्तान यूनीलीवर को भी छोड़ा पीछे

पेट्रोल की दरों में भी कटौती

लगातार 7 दिनों तक पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला था। लेकिन, रविवार को इसमें 8-9 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली। राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का भाव 71.91 रुपये है। कोलकाता में भी आज पेट्रोल आज 8 पैसे प्रति लीटर सस्ता होकार 74.61 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर आ गया है।

मुंबई और चेन्नई में आज पेट्रोल की दरों में 9 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। मुंबई में इस आज इस कटौती के साथ ही पेट्रोल का नया भाव 77.57 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, चेन्नई में आज एक लीटर पेट्रोल का भाव 74.69 रुपये प्रति लीटर हो गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KFbpnz
via Top News in Hindi

Post a Comment

0 Comments