हरियाणा: विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे अमित शाह, जींद में कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

नई दिल्ली। दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने के बाद बीजेपी की नजर अब तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। इसके लिए पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं, गृह मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हरियाणा में आज विधानसभा चुनाव का बिगुल फूकेंगे।

इस साल अंत तक हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। तीनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है। लिहाजा, पार्टी दोबारा सत्ता पर काबिज होने के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में अमित शाह आज हरियाणा जाएंगे।

पढ़ें- जम्मू-कश्मीर पर PM मोदी का बयान- आर्टिकल 370 का विरोध करने वाले रखते हैं आतंकवाद से सहानुभूति

 

amit shah

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के जिंद में अमित शाह एक रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली सीएम मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा के प्रभारी महासचिव अनिल जैन समेत राज्यस्तर के बड़े दिग्गज नेता भी मौजूद रहेंगे।

बीजेपी के राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने हरियाणा के जींद में गृह मंत्री अमित शाह की रैली आयोजित की है। क्योंकि, यह बीरेंद्र सिंह का गृह जिला है। वहीं, जींद जिले की उचाना सीट से चौधरी बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता विधायक भी हैं और हिसार संसदीय क्षेत्र से उनके बेटे बृजेंद्र सिंह सांसद भी हैं।

पढ़ें- सिक्किम में बड़ा सियासी उठापटक, SDF के 10 विधायक भाजपा में शामिल

चर्चा यह भी है कि अमित शाह विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत का मूलमंत्र भी देंगे और आगे की रणनीति भी तय हो सकती है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के हालात पर भी अमित शाह चर्चा कर सकते हैं। वहीं, अमित शाह की रैली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZbFUt6
via Top News in Hindi

Post a Comment

0 Comments