ईद-उल-अजहा आज, कश्मीर से कन्याकुमारी तक अदा की गई नमाज

नई दिल्‍ली। देश भर में हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-अजहा ( Eid-Ul-Azha ) मनाई जा रही है। मस्जिदों और ईदगाहों में बकरीद की नमाज अदा की जा रही है। इस बार जम्मू-कश्मीर में बकरीद के मद्देनजर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं।

नमाज के लिए विशेष इंतजाम
बकरीद की नमाज अदा करने के लिए ईदगाह, जामा मस्जिद सहित शहर की सभी मस्जिदों में तैयारी पूरी कर ली गई है। दिल्‍ली में जामा मस्जिद सहित सभी प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

 

मॉलों व बाजारों में छाई हुई है रौनक

खरीदारी बाजारों में रौनक चरम पर है। शनिवार सुबह से खरीदारी का सिलसिला शुरू हुआ वो आज भी जारी है। सेवईं, सूतफेनी, खोवा, मेवा, बिरयानी के चावल, मसाले और दूसरे पकवानों के लिए जरूरी सामानों की खरीदारी जोरों पर है।

 

त्योहार पर बच्चों के लिए नए कपड़े, चूड़ियां, हेयरबैंड आदि की खरीदारी भी महिलाएं करती दिखीं। शाम को चौक, नखास कोहना, रोशनबाग में जाम के हालात बने रहे। दिल्‍ली, जयपुर, भोपाल, इंदौर, रायपुर, लखनऊ, मुंबई सहित देश के प्रमुख शहरों में स्थित मॉल्‍स में भी महिलाएं जमकर खरीदारी के काम में जुटे रहे।

 

Bakra

सज गईं बकरा मंडी

जहां तक कुर्बानी की बात है कि उसके लिए बकरों की खरीदारी पूरे शहर में जारी है। दिल्‍ली के जामा मस्जिद बाजार में बकरों की मंडी सजी हुई है। बकरों की खरीदारी के लिए भारी संख्‍या में लोग बकरा बाजार पहुंच कर मोलभाव करते दिखे।

यहां पर बकरा बेचने के राजस्‍थान, हरियाणा, यूपी, बिहार तक से कारोबारी आए हुए हैं। बकरा बाजार में 15 हजार रुपए से लेकर तीन लाख तक के बकरे बिक रहे हैं। कुछ व्यापारियों ने राजस्थान से बकरों की बड़ी खेप मंगाई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KMkn1g
via Top News in Hindi

Post a Comment

0 Comments