नई दिल्ली। फ्रांस में 45वें जी-7 सम्मेलन में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात देश और दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है।
वहीं, लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने भी प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की है।
जम्मू-कश्मीर के लिए सरकार कर सकती है विशेष पैकेज का ऐलान, मोदी कैबिनेट की बैठक आज
Hon'ble PM, @narendramodi. While we all waited with bated breath, you handled talks at the bilateral meeting G7, in France, very well. Your rapport & chemistry with US President, @realDonaldTrump was very apparent for all to see. President Trump's magic with your charm &
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) August 27, 2019
आपको बता दें कि इस बैठक में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप के सामने न केवल जम्मू-कश्मीर मसले पर भारत का रुख स्पष्ट कर दिया, बल्कि यह बता दें कि यह पाकिस्तान के साथ उसका द्विपक्षीय मामला है और इसमें किसी अन्य देश के हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश नहीं है।
जम्मू-कश्मीर पर गृह मंत्रालय की उच्च स्तरीय बैठक, राज्य के पुर्नगठन पर चर्चा
diplomacy worked wonders towards further strengthening the relations between the two countries.
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) August 27, 2019
"Bhale hi wo film na chali ho but 'Tera Jadoo Chal Gaya'!"
Long Live Indo American ties! Long Live #TrumpModi#G7France
ट्रंप के साथ बैठक का जिक्र करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि फ्रांस में अमरीकी राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक में पीएम मोदी ने बहुत अच्छी बातचीत की है।
उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के साथ आपके तालमेल को देखकर काफी अच्छा लगा।
शत्रुघ्न यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि आपके आकर्षण और राष्ट्रपति ट्रंप के जादू ने भारत और अमरीका बीच संबंधों को और मजबूत करने का शानदार काम किया है।
राहुल गांधी ने मोदी सरकार के 3 मंत्रियों को लिखी चिट्ठी, केरल के लिए मांगी मदद
आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों के आलोचक के रूप में जाना जाता है।
फिर चाहे नोटबंदी हो या फिर जीएसटी शत्रुघ्न सिन्हा भापजा में रहते हुए भी हमेशा मोदी की नीतियों को पुरजोर विरोध है।
यहां तक कि कांग्रेस में शामिल होने के पीछे भी उन्होंने पीएम मोदी की गलत नीतियों को ही वजह बताया था।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने बिहार की पटना साहिब लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह जीत दर्ज न करा सके।
यहां से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े कैबिनेट मंत्री रविशंकर प्रसाद ने जीत दर्ज कराई थी।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/344G70U
via Top News in Hindi


0 Comments