नई दिल्ली। शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दो दिन की कटौती के बाद आज फिर पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हो गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में गुरुवार को 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। वहीं, अगर डीजल के दाम की बात करें तो शुक्रवार को डीजल के दाम में 05 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई थी। इस गिरावट के बाद आज पेट्रोल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में लगातार नरमी का माहालै बना हुआ है।
जानिए पेट्रोल के भाव-
1. राजधानी दिल्ली की तो यहां पर आज पेट्रोल में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज दिल्ली में आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 71.01 रुपये खर्च करना होगें।
2. कोलकाता में भी आज पेट्रोल दरों में कोई कटौती नहीं हुई है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल का भाव 74.71 रुपये प्रति लीटर है।
3. आर्थिक राजधानी मुंबई में भी पेट्रोल के दामों में स्थिरता है। इस स्थिरता के बाद पेट्रोल का भाव 77.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
4. चेन्नई में भी आज पेट्रोल खरीदने के लिए आम जनता को राहत मिली है। चेन्नई में पेट्रोल का भाव 74.80 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है।
ये भी पढ़ें: PNB सहित देश के इन 10 बैंकों का होगा विलय, वित्त मंत्री ने किए बड़े ऐलान
जानिए डीजल के भाव-
डीजल के भाव में शुक्रवार को 5 पैसे प्रति लीटर की राहत देखने को मिली थी। वहीं, आज देश में डीजल खरीदने के लिए आपको उतने ही पैसे खर्च करने होंगे, जितने आपने शुक्रवार को चुकाए थे। इसके अलावा देश के महानगर कोलकाता में डीजल के भाव में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है और अन्य सभी महानगरों में डीजल के भाव स्थिर बने हुए हैं।
1. कोलकाता में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद डीजल के भाव 67.63 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर आ गए हैं। आज कोलकातावासियों को डीजल के दाम में राहत मिली है।
2. देश की राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में आज भी डीजल के दाम 65.25 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर बने हुए हैं।
3. आर्थिक राजधानी मुंबई में डीजल का भाव 68.41 रुपये प्रति गया है।
4. चेन्नई में भी आज डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। इस स्थिरता के बाद यहां की जनता को डीजल खरीदने के लिए 68.94 रुपये प्रति लीटर खर्च करने होंगे।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्ट्री,अर्थव्यवस्था,कॉर्पोरेट,म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZACj8u
via Top News in Hindi


0 Comments