वाराणसी. हिस्ट्रीशीटर की हत्या के इरादे से आए बदमाशों ने गुरूवार रात एक किशोर को गोली मार दी। किशोर की हालत गंभीर है और उसे इलाज के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं गोलीबारी कर भाग रहे एक अपराधी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया । पुलिस को मौके से एक कारतूस भी बरामद किया है । घटना सीरगोवर्धनपुर का है।
मिली जानकारी के अनुसार सीरगोवर्धनपुर में हिस्ट्रीशीटर कल्लू यादव की हत्या करने के इरादे से चार बदमाश पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। गोली 15 साल के किशोर छोटू को लगी। गोलीबारी के बाद अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया जबकि तीन अपराधी भागने में कामयाब रहे। घटना की जानकारी के बाद एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह सहित कई थानोंं की फोर्स मौके पर पहुंच गई। घायल छोटू को इलाज के लिये वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है । पुलिस इसे वर्चस्व की लड़ाई मान रही है। वहीं इस मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZwFUQI
via Top News in Hindi


0 Comments