नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया केस और मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बाद कर्नाटक कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निशाने पर आ गए हैं।
डीके शिवकुमार आय से अधिक संपत्ति मामले में आज यानी शुक्रवार को ईडी के सामने पेश हो सकते हैं।
दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको ने जताई पद छोड़ने की इच्छा, कहा- मुक्त करें सोनिया गांधी
DK Shivakumar, Congress on being summoned by Enforcement Directorate: I've requested Court that it's a simple Income Tax matter. I've already filed ITR. There's no Prevention of Money Laundering(PMLA) Act. Last night, they summoned me to come to Delhi by 1 pm. I'll respect law. pic.twitter.com/BN0eVspY7y
— ANI (@ANI) August 30, 2019
जानकारी के अनुसार कर्नाटक हाई कोर्ट द्वारा गुरुवार को उनकी याचिका खारिज होने के बाद शिवकुमार आज दिल्ली आ सकते हैं।
दरअसल, इस याचिका में कांग्रेस नेता ने ईडी की ओर से भेजे गए समन को निरस्त करने की मांग की थी।
जम्मू-कश्मीर: भारत-पाक के बीच हुआ परमाणु युद्ध तो जानें क्या होगा परिणाम?
DK Shivakumar, Congress: From the past two years, entire property of my 84-year-old mother has been attached by various investigation authorities as benami property & I am the benami there. Our entire blood has already been sucked. https://t.co/4Ad4atOpzA
— ANI (@ANI) August 30, 2019
सूत्रों के अनुसार डीके शिवकुमार ने राजधानी दिल्ली पहुंचने के लिए बेंगलुरु से फ्लाइट का टिकट बुक कराया है। दरअसल, कांग्रेस ने ईडी के समक्ष पेश होने की सूचना दी है।
वहीं, बेंगलुरु में उनके समर्थकों में ईडी के इस कदम को लेकर भारी रोष है। कांग्रेस नेता के आवास के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।
PM मोदी की तारीफ कर फंसे शशि थरूर ने दिया जवाब, खुद को बताया 'हैरान'
आपको बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस चल रहा है। इसकी शुरुआत उस समय हुई जब 2017 में आयकर विभाग ने डीके शिवकुमार के ठिकानों पर रेड की थी।
उस समय उन पर कर चोरी का आरोप लगा था। हालांकि कांग्रेस ने इस कार्रवाई को उनके खिलाफ साजिश बताया था।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MKwBuG
via Top News in Hindi


0 Comments