नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में एक डॉक्टर ने 8वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। डॉक्टर की पहचान पल्लव सहारिया के रूप में हुई है। 44 वर्षीय पल्लव सहारिया असम के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि जीटीबी अस्पताल परिसर में आठवीं मंजिल से एक डॉक्टर ने कूदकर जान दे दी। हालांकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
ये भी पढ़ें: NRC में नाम नहीं होने पर महिला ने की आत्महत्या, लिस्ट आने के बाद सच आया सामने
परिजनों को दी गई सूचना
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही उनके परिजनों को भी इसकी सूचना दे गई है। मृतक डॉक्टर के परिजन असम से दिल्ली पहुंच रहे हैं।
Delhi: A doctor allegedly committed suicide by jumping off the building of Guru Teg Bahadur Hospital complex, yesterday. Police is investigating the case.
— ANI (@ANI) September 1, 2019
फिलहाल डॉक्टर के सुसाइड करने की कोई जानकारी नहीं मिली है। हालांकि पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस डॉक्टर का मोबाइल, कॉल डिटेल्स और परिजनों से बातचीत का पता लगा रही है।
गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में एम्स के एक डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली । हौजखास स्थित अपने आवास पर पत्नी से मामूली विवाद को लेकर डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया था। एम्स के 34 वर्षीय एक डॉक्टर ने अपने अपार्टमेंट के चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Zt8QxY
via Top News in Hindi


0 Comments