विदेश यात्रा से लौटे PM नरेंद्र मोदी, आज अरुण जेटली के परिवार से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली। फ्रांस के बिआरित्ज में हुई G-7 की बैठक में भाग लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वतन वापस लौट आए हैं।

सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी आज यानी मंगलवार को पूर्व वित्त मंत्री दिवंगत अरुण जेटली के घर जाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे।

 

आपको बता दें कि देश के पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अरुण जेटली का लंबी बीमारी के बाद 23 अगस्त को निधन हो गया था।

उनके निधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर थे। हालांकि पीएम मोदी उस समय वहीं से अरुण जेटली के परिवार से बात की थी।

 

b3.png

पीएम मोदी ने इस दौरान अरुण जेटली की पत्नी संगीता जेटली और उनके बेटे रोशन से बात की थी। इस दौरान जेटली परिवार ने पीएम मोदी से उनका विदेश दौरा रद्द न करने की अपील की थी।

यही नहीं बहरीन में पीएम मोदी अरुण जेटली को याद करते हुए कहा कि आज भले ही वह विदेश में लोगों को संबोधित कर रहे हैं, लेकिन वह दिल में एक गहरा दर्द दबाए बैठे हैं, क्योंकि उनका सबसे खास मित्र अरुण चला गया है।

 

b2.png

आपको बता दें कि पीएम मोदी 22 अगस्त को अपनी विदेश यात्रा के लिए रवाना हुए थे। पीएम मोदी ने इस दौरान संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और फ्रांस की यात्रा की।

फ्रांस में ही पीएम मोदी ने फ्रांस के बियारिट्ज शहर में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

इस बीच फ्रांस में आयोजित हुए 45वें जी-7 समिट में हिस्सा लेने पहुंचे पीएम मोदी की यहां अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मुलाकात हुई।

a1_1.png

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कश्मीर मुद्दे पर बातचीत हुई, जहां भारत ने अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है कि इस मसले पर किसी तीसरे देश के हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश नहीं है।

यहां भारत का उस समय कूटनीतिक जीत हासिल हुई जब डोनाल्ड ट्रंप ने कश्मीर मसले पर न केवल मध्यस्थता के प्रस्ताव से इनकार कर दिया, बल्कि इसको भारत और पाकिस्तान के बीच का द्विपक्षीय मुद्दा बताया।

 

b.png

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zrGcgY
via Top News in Hindi

Post a Comment

0 Comments