10 दिनों में 70 पैसे प्रति लीटर से ज्यादा बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, आज हुआ इतना इजाफा

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार इजाफा हो रहा है। बीते 10 दिनों की बात करें तो पेट्रोल और डीजल के दाम में 70 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है। अगर बात बुधवार की बात करें तो इन 10 दिनों में सबसे अधिक एक दिनी बढ़ोतरी देखने को मिली हैै। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम 25 पैसे और डीजल की कीमत में 24 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम करीब 40 दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुके हैं। आपको बता दें कि 9 सितंबर से पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं अब सउदी अरामको के तेल संयंत्रों पर ड्रोल हमलों के बाद कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित होने के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में और भी इजाफा होने के आसार हो गए हैं।

यह भी पढ़ेंः- इस भारतीय ने उबर में खोजा आपकी जेब ,खाली करने वाला वायरस, मिला 4.6 लाख रुपए का इनाम

पेट्रोल की कीमत में 25 पैसे प्रति लीटर का इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 25 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 72.42, 75.14 और 78.10 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 27 पैसे प्रति लीटर के इजाफे के बाद दाम 75.26 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों की मानें तो अगले 15 दिनों में पेट्रोल के दाम में 5 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हो सकता है।

यह भी पढ़ेंः- आरबीआई रिपोर्ट: बैंकों में 2018-19 में 39.72 लाख करोड़ रुपए सेविंग डिपोजिट

इतनी हो गए पेट्रोल के दाम

महानगर पेट्रोल के दाम ( रुपए प्रति लीटर में ) बढ़ोतरी ( पैसे प्रति लीटर में )
नई दिल्ली 72.42 25
कोलकाता 75.14 25
मुंबई 78.10 25
चेन्नई 75.26 27

डीजल के दाम 24 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में 24 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम क्रमश: 65.82 और 68.23 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 69.04 और 69.57 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों की माने तो आने वाले दिनों में डीजल के दाम में 4 रुपए प्रति लीटर तक इजाफा हो सकता है।

यह भी पढ़ेंः- बारिश और धारा 370 ने बढ़ाई आम लोगों की मुश्किलें, इतना महंगा हो गया है प्याज, जानें कीमत

आज इतने हो गए डीजल के दाम

महानगर डीजल के दाम ( रुपए प्रति लीटर में ) बढ़ोतरी ( पैसे प्रति लीटर में )
नई दिल्ली 65.82 24
कोलकाता 68.23 24
मुंबई 69.04 25
चेन्नई 69.57 25

70 पैसे प्रतति लीटर तक हो चुका है इजाफा
पेट्रोल और डीजल के दाम में 9 सितंबर के बाद से आज 18 सितंबर तक पेट्रोल और डीजल के दाम में 70 पैसे प्रति लीटर से ज्यादा का इजाफा हो चुका है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार 9 सितंबर के बाद से पेट्रोल के दाम में नई दिल्ली में 71 पैसे, कोलकाता में 70, मुंबई में 70 और चेन्नई में 75 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है। वहीं डीजल के दाम 9 सितंबर के बाद से नई दिल्ली और कोलकाता में 73 पैसे और मुंबई और चेन्नई में 78 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः- इस मामले में रिलायंस जियो लगातार 20वें महीने नंबर-1, वोडाफोन ने भी मारी बाजी

9 सितंबर के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा

महानगर डीजल के दाम में इजाफा ( पैसे प्रति लीटर में ) पेट्रोल के दाम में इजाफा( पैसे प्रति लीटर में )
नई दिल्ली 73 71
कोलकाता 73 70
मुंबई 78 70
चेन्नई 78 75


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2O6BLkl
via Top News in Hindi

Post a Comment

0 Comments