जुलाई में करीब 117 करोड़ रुपए पहुंची मोबाइल यूजर्स की संख्या, जियो ने किया 85 लाख का इजाफा

नई दिल्ली। देशभर में मोबाइल यूजर्स की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस इजाफे में सबसे ज्यादा योगदान रिलायंस जियो का है। ट्राई द्वारा जारी आंकड़ों की मानें तो जून के मुकाबले में जुलाई के महीने में मोबाइल यूजर्स की संख्या में 0.24 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं रिलायंस जियो के यूजर्स की संख्या में 85 लाख की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या में भी हुआ है। वहीं दूसरी ओर वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के ग्राहकों की संख्या में कटौती देखने को मिली है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर ट्राई की ओर से किस तरह के आंकड़े पेश किए गए हैं...

यह भी पढ़ेंः- राजधानी दिल्ली में 66 रुपए के पार पहुंचा डीजल, पेट्रोल की कीमत में 29 पैसे प्रति लीटर का इजाफा

ट्राई की ओर से जारी किए गए आंकड़े

  • लैंडलाइन सहित टेलिफोन सेवाओं के कुल यूजर्स की संख्या जुलाई अंत तक 118.93 करोड़ हुई।
  • लैंडलाइन कनेक्शन की संख्या 2.09 करोड़ रही है।
  • रिलायंस जियो ने सबसे अधिक मोबाइल कनेक्शन 85,39,325 जोड़े।
  • जियो के कुल मोबाइल यूजर्स की संख्या 33,97,94,939 तक पहुंची
  • बीएसएनएल ने जुलाई में 2,88,027 नए उपयोगकर्ता जोड़े और कुल संख्या 11,64,49,421 हुई।
  • वोडाफोन आइडिया ने जुलाई में 33,90,797 कनेक्शन गंवाए, जिसके बाद कुल यूजर्स 38,00,20,434 रह गए।
  • भारती एयरटेल ने 25,80,020 कनेक्शन गंवाए और कुल संख्या 32,85,13,369 रह गई।
  • भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने क्रमश: 10,218 और 2,092 नए लैंडलाइन कनेक्शन जोड़े।
  • दोनों के कुल लैंडलाइन यूजर्स की संख्या क्रमश: 43,03,070 और 3,65,495 हो गई।
  • बीएसएनएल के लैंडलाइन यूजर्स की संख्या 1,82,056 घटकर 1,04,12,765 रह गई।
  • एमटीएनएल के 10,809 लैंडलाइन कनेकशन घटकर 32,03,527 रह गए।
  • शहरी क्षेत्रों में कुल 67.80 करोड़ लोग टेलिफोन सेवाओं का उपयोग करते हैं। जिनमें 65.99 करोड़ मोबाइल और 1.81 करोड़ लैंडलाइन यूजर्स हैं।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 51.12 करोड़ टेलिफोन सर्विस यूजर्स हैं। जिनमें 50.85 करोड़ मोबाइल और 28.1 लाख लैंडलाइन यूजर्स हैं।
  • देशभर में ब्रॉडबैंड यूजर्स की संख्या 60.41 करोड़ है, इसमें 58.56 करोड़ वायरलैस और 1.85 करोड़ लैंडलाइन ब्रॉडबैंड उपयोक्ता हैं।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LZkF5f
via Top News in Hindi

Post a Comment

0 Comments