नई दिल्ली। महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों का बिगुल बजने वाला है। आज निर्वाचन आयोग द्वारा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। चुनाव आयोग ने दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की है। दोनों राज्यों के चुनाव तारीखों की घोषणा कर दी जाएगी। महाराष्ट्र और हरियाणा में अक्टूबर के अंत तक चुनाव कराया जा सकता है। झारखंड में दिसंबर में चुनाव होने की संभावना है।
झारखंड में भी है विधानसभा चुनाव
सूत्रों की मानें तो चुनाव आयोग 90 विधानसभा सीट वाले हरियाणा में एक ही फेज में चुनाव कराने के मूड में है। जबकि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों में दो चरणों में चुनाव कराया जाएगा। बता दें कि इस साल के अंत तक तीन राज्यों में चुनाव होने हैं। लेकिन झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान आयोग की ओर से अभी नहीं किया जाएगा। बताया जा रहा है कि झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा दो राज्यों में ऐलान के बाद होगी।
ये भी पढ़ें : वैज्ञानिक जांच में हुआ बड़ा खुलासा, लैंडिंग प्रोग्राम में गड़बड़ी के चलते विक्रम लैंडर क्रैश!
Election Commission of India to announce dates for Maharashtra and Haryana assembly elections at noon today. https://t.co/9EA9qttLO5
— ANI (@ANI) September 21, 2019
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना का गठबंधन है। लेकिन इस बार दोनों पार्टियों में सीट फार्म्युले पर बात नहीं बन पा रही है। सूत्रों की मानें तो भाजपा ने पहले 174 सीटें खुद के लिए और 114 सीटें शिवसेना को देने का फार्मूला तैयार किया था, भाजपा के इस फैसले को शिवसेना ने नकार दिया था।
भाजपा-शिवसेना में सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं
लेकिन बताया जा रहा है कि अब भाजपा 126 सीटें शिवसेना को देने के लिए तैयार है। साथ ही 13 सीटें अन्य सहयोगी दलों को देने पर सहमत है। वहीं दूसरी ओर शिवसेना दोनों दलों के बीच 135-135 सीटों के बंटवारे और बाकी बचे 18 सीटें सहयोगी दलों को देने के मूड में है। हालांकि अभी तक इस पर फाइनल मुहर नहीं लगी है। बताया जा रहा है कि चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे बातचीत से सीटों के बंटवारे का मुद्दा हल कर लेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NpAzsU
via Top News in Hindi


0 Comments