नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी और टीएमसी के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा घटनाक्रम सांसद अर्जुन सिंह पर जानलेवा हमला और गाड़ी तोड़ने का है। भाजपा ने इसके विरोध में आज राज्य के बैरकपुर जिले में सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद का ऐलान किया है।
पुलिस कार्रवाई का विरोध
पुलिस ने उत्तर 24 परगना में 13 भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। भाजपा ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया है।
ये भी पढ़ें: गुरुग्राम में रफ्तार का कहर, कार ने 2 लोगों को रौंदा, मौके पर मौत
West Bengal: Bharatiya Janata Party (BJP) has called for a 12-hour bandh today in Barrackpore, North 24 Parganas district from 6 am to 6 pm, to protest against the attack on party's MP Arjun Singh yesterday. pic.twitter.com/MuDKt5wprn
— ANI (@ANI) September 2, 2019
ममता सरकार पर भाजपा का हमला
वहीं रविवार को इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ममता सरकार पर जमकर हमला बोला। नड्डा ने कहा, "उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास और भाजपा सांसद अर्जुन सिंह और विधायक पवन सिंह के साथ हुई हिंसा अत्यंत निंदनीय है। ऐसे अवैध तरीकों का सहारा लेकर, टीएमसी पश्चिम बंगाल में फिर से लोकतंत्र के समय की हत्या कर रही है।
ये भी पढ़ें: इतिहास रचने की ओर आगे बढ़ रहा है ISRO का चंद्रयान-2, विक्रम लैंडर आज हो जाएगा इससे अलग
गौरतलब है कि रविवार को उत्तर 24 परगना जिले के काकीनाडा इलाके में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह की गाड़ी पर कुछ लोगों और पुलिस ने कथितरूप से लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें सांसद के सिर में गंभीर चोटें आई। अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि बैरकपुर के पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने उन्हें मारा, जिससे उनके सिर पर चोट लग गई। सिंह को बाद में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पत्रकार समेत कई लोग घायल
इस दौरान किसी ने पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा को निशाना बनाते हुए देसी बम भी फेंका, जो उनके पास से गुजरा। इसके बाद वर्मा ने हवा में फायर भी किया। जबकि उनके दो जूनियर घायल भी हो गए। बता दें कि रविवार को हुई हिंसा में कुछ पत्रकारों समेत करीब 50 लोग घायल हो गए। इसके बाद इलाके में भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2kaZEuL
via Top News in Hindi


0 Comments