कर्नाटक के चित्रदुर्ग में क्रैश हुआ डीआरडीओ का रुस्तम 2 यूएवी, परीक्षण के वक्‍त हुआ हादसा

नई दिल्‍ली। भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) का एक अनमैंड एरियल वीइकल ( UAV ) मंगलवार सुबह कर्नाटक में दुर्घटना का शिकार हो गया। जानकारी के मुताबिक चित्रदुर्ग जिले के जोडीचिकेनहल्ली में सुबह 6 बजे यूएवी दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

दुर्घटनाग्रस्‍त यूएवी डीआरडीओ का रुस्तम 2 यूएवी है। इसका मंगलवार को ट्रायल किया जा रहा था। घटना के तत्‍काल बाद मौके पर डीआरडीओ के वरिष्‍ठ अधिकारी पहुंच गए हैं।

डेढ़ साल पहले सभी मानकों पर उतरा खड़ा

बता दें कि फरवरी, 2018 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा निर्मित देश के सबसे बड़े मानवरहित निगरानी एवं टोही विमान (यूसीएवी) रूस्तम-2 ने पहली बार सफलतापूर्वक उड़ान भरा था। पहले परीक्षण में पूरी तरह से सफल रहा था।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) इसका सफल परीक्षण भी चित्रदुर्ग स्थित चल्लकेरे एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज (एटीआर) में हुआ था। परीक्षण के दौरान रुस्तम-2 उड़ान के सभी मानकों पर खरा उतरा था।

चंद्रयान-2: विक्रम लैंडर को लेकर आज का दिन अहम, नासा से मिल सकता है अपडेट

rustom12.jpg

मजबूत इंजन प्रणाली वाला यह मानव रहित टोही विमान देश की सामरिक जरुरतों के हिसाब से काफी कारगर साबित होगा। रूस्तम-2 का विकास करने वाली डीआरडीओ की अनुषंगी इकाई वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान (एडीई) के उच्च पदस्थ अधिकारी के मुताबिक रूस्तम-2 अपनी पहली उड़ान में निर्धारित सभी मानदंडों पर खरा उतरा था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ib46lU
via Top News in Hindi

Post a Comment

0 Comments