मेष राशि- आज मेष राशि वालों पर भगवान शंकर की कृपा बनी रहेगी। इसलिए आज के दिन किसी भी चीज को लेकर बहुत ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज आपकी कुंडली में धन लाभ का योग बन रहा है। आज आपकी सभी जरूरतें पूरी होंगी। वहीं स्वास्थ्य सम्बंधी बात करें तो स्वास्थ्य को थोड़ा हानि हो सकता है।
वृष राशि-वृष राशि वालों के आज का दिन अच्छा तो है लेकिन प्रोफेशनल तौर पर कुछ परेशानी आ सकती है। आज आप खुद के लिए थोड़ा समय निकालें और अपना केयर करें। आज किसी को इम्प्रेस करने के लिए अधिक लोड न लें उतना ही करें जितना आप से हो सकता है। निजी रिश्तों को लेकर कोई दिखावा न करें। आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन राशि-
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज आपके कार्यक्षेत्र पर बड़ी चुनौतियां मिल सकती है। वहीं करियर की बात करें तो आप अपने करियर को लेकर आज परेशान हो सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों के लिए आज का दिन अच्छा है।
कर्क राशि-
कर्क राशि वाले आज सावधानी बरतें क्योंकि आपके कार्यक्षेत्र पर आपके सहकर्मी आपके साथ साजिश कर सकते हैं। आज कारोबार को लेकर लाभ मिल सकता है। जमीन में लाभकारी सौदे हो सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
सिंह राशि-
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा बीतेगा। आज पुराने काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र पर अपने काम से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। जमीन के सौदे होंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार आएगा। पारिवारिक सम्बंधों को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
कन्या राशि-
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी से बहस हो सकती है। कारोबार में नए निवेश न करें। भविष्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र पर सफलता मिलेगी। कारोबार के विस्तार की योजना बनेगी। नए प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले आज अपने काम को लेकर परेशान रहेंगे। पूरा दिन व्यस्तता में गुजरेगा। स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। लंबे समय से प्रयासरत प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है. प्रेम संबंधों के लिए यह अच्छा समय नहीं है।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी से बहस हो सकती है। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। सेहत का ख्याल रखें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य की व्यस्तता के चलते मानसिक तनाव में रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा. अपने चिड़चिड़े स्वभाव के कारण करीबियों से संबंध बिगड़ेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/355iBRV
via Top News in Hindi


0 Comments