नई दिल्ली। दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाईओवर ( DND Flyover ) पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक एम्बुलेंस को ट्रक ने टक्कर मार दी। डीएनडी पर हुए इस दर्दनाक हादसे में इलाज के लिए ले जाए जा रहे बच्चे और डॉक्टर की रास्ते में मौत हो गई।
Delhi: Two including a doctor dead and four injured after an ambulance collided with a truck near DND toll plaza.The injured have been shifted to hospital.
— ANI (@ANI) September 20, 2019
4 अन्य घायल
सूत्रों से मिली मिली जानकारी के मुताबिक यह एम्बुलेंस नोएडा की तरफ से दिल्ली जा रही थी। इलाज के लिए बच्चे को सफदरजंग हॉस्पिटल लेकर जाया जा रहा था। इस हादसे में डॉक्टर और बच्चे की मौत हो गई। अन्य चार लोग जख्मी हो गए।
बता दें कि डीएनडी टोल प्लाजा के पास हुए सड़क हादसे में एक डॉक्टर समेत दो लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में चार लोग घायल भी हुए हैं। जानकारी के अनुसार टोल प्लाजा के पास एक एम्बुलेंस ट्रक से टकरा गई। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30zijzc
via Top News in Hindi


0 Comments