घरों की खिड़की से झांक रहा था पैंथर, दहशत में आए लोग

पेरिस। एक काले पैंथर को बुधवार शाम फ्रांस के लिली शहर के पास बने घरों की छतों पर घूमते हुए देखा गया। पैंथर छत पर टहल रहा था। वह घर में बनी खिड़कियों से झांक रहा था। अग्निशमन और पुलिस ने लोगों को पैंथर से दूर रखने की कोशिश की। इसे पकड़ने के लिए वन विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लोगों ने इसका वीडियो बनाया है। वीडियो में पैंथर को छत पर चढ़ता दिखाया गया है। वह खिड़की से झांक रहा है। यह मामला शुक्रवार का है।

सुबह के वक्त एक पैंथर अचानक लोगों को इमारत की छतों पर दिखाई दिया। पैंथर की खासियत होती है कि वह ऊंचाई पर आसानी से चढ़ जाता है। एक प्रत्यक्षदर्शी विक्टर लेफ्रांक ने कहा कि कल्पना कीजिए की घर में आप शांति से बैठे हैं और खिड़की पर अचानक काला पैंथर दिखाई दे। इसका उन्होंने एक वीडियो भी तैयार कर लिया है। पैंथर को पशु चिकित्सक की मदद से पकड़ने में दो घंटे का समय लगा। यह पैंथर पांच से छह महीने का है। पैंथर फ्रांस की पशु संरक्षण लीग को सौंप दिया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2V6qkL3
via Top News in Hindi

Post a Comment

0 Comments