नई दिल्ली। अमरीका के ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम की सफलता का लोहा पूरी दुनिया मान रही है। वहीं हाउडी मोदी कार्यक्रम की सफलता से खिसियाए पाकिस्तान के विज्ञान और तकनीक मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने इसे फ्लॉप बताकर अपनी भड़ास निकाली।
बता दें कि इससे पहले चंद्रयान-2 पर भी इमरान खान के मंत्री ने काफी विवादित ट्वीट किए थे।
पैसों से सब कुछ नहीं खरीदा जा सकता
हाउडी मोदी की सफलता से नाराज इमरान खान के मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीटकर एक बार फिर अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने हाउउी मोदी कार्यक्रम के बारे में अपने ट्वीट में लिखा है कि लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी यह मोदी की जनता का निराशाजनक शो रहा। ये लोग सिर्फ यही कर सकते हैं। यूएसए, कनाडा और दूसरी जगहों से लोगों को इकट्ठा कर सकते हैं, लेकिन यह दिखाता है कि पैसों से सब कुछ नहीं खरीदा जा सकता। इसके साथ हुसैन ने #ModiInHouston हैशटैग का भी प्रयोग किया।
पाक पीएम इमरान का हुआ अपमान
बता दें कि पीएम मोदी के साथ पाकिस्तान के पीएम इमरान खान भी अमरीका पहुंचे हैं। जहां पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ वहीं पाक पीएम इमरान खान की बेइज्जती हो गई। दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान जब सऊदी के विमान से न्यू यॉर्क पहुंचे तो उनका स्वागत करने के लिए कोई बड़ा अमरीकी अधिकारी मौजूद नहीं था। पाकिस्तान को शर्मिंदगी उस वक्त हुई जब इमरान के आगे रेड कार्पेट भी लगभग एक फुट का ही बिछा था। फवार चौधरी अमरीका में मोदी के भव्य स्वागत और पाक पीएम इमरान खान को तवज्जो न मिलने से झल्ला गए।
चीन पाकिस्तान का एकमात्र दोस्त
इसके साथ ही कश्मीर के मामले में अमरीका का भारत के साथ आते देख पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद ने कहा कि कश्मीर के मामले में अमरीका पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। रशीद ने इस मामले में चीन को एक मात्र करीबी दोस्त बताया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34Y8rml
via Top News in Hindi


0 Comments