चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक श्रीनिवासन की बेटी के हाथों में टीएनसीए की कमान आना लगभग तय
चेन्नई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) के पूर्व अध्यक्ष और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के मालिक एन. श्रीनिवासन की बेटी रूपा गुरुनाथ का तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।
टीएनसीए की 26 सितम्बर को होने वाली वार्षिक आम सभा (एजीएम) बैठक में रूपा का बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त किसी इकाई की पहली महिला अध्यक्ष बनना तय है।
इस संबंध में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि रविवार को यहां हुई टीएनसीए कार्यकारिणी की बैठक में फैसला किया गया। अब इस बात की संभावना ना के बराबर है कि श्रीनिवासन की बेटी रूपा को किसी तरह का विरोध का सामना करना पड़ेगा। नामांकन की अंतिम तिथि 24 सितम्बर है।
विभिन्न पदों के लिए जो अन्य उम्मीदवार मैदान में हैं उनमें आर. एस. रामास्वामी ( उपाध्यक्ष ), के. ए. शंकर ( संयुक्त सचिव ) और जे. पार्थसारथी ( कोषाध्यक्ष ) शामिल हैं।
आपको बता दें कि रूपा के पति गुरुनाथ मयप्पन साल 2016 में मैच फिक्सिंग के दोषी पाए थे जिसके चलते महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ( सीएसके ) को आईपीएल में दो साल के लिए बैन कर दिया गया था।
शनिवार को राजकोट में शाह परिवार ने सौराष्ट्र क्रिकेट संघ पर अपना दबदबा बरकरार रखा। बीसीसीआई के पूर्व सचिव निरंजन शाह के बेटे जयदेव शाह सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ObZRua
via Top News in Hindi


0 Comments