नई दिल्ली। यौन शोषण मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्यमयानंद ( Swami Chinmayanand ) को गिरफ्तार कर लिया गया है। SIT की टीम ने चिन्मयानंद को गिरफ्तार किया है। चिन्मयानंद पर लॉ की स्टूडेंट के साथ यौन शोषण करने का आरोप है। आज चिन्मयानंद को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के शाहजहापुर में उनका मेडिकल कराया गया ।
इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है और एसआईटी जांच के बीच ही छात्रा ने स्वामी चिन्मयानन्द पर रेप का आरोप लगाया और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। इस बीच कोर्ट में छात्रा के 164 के बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं। छात्रा का कहना कि उसके बयान दर्ज होने के बाद भी चिन्मयानन्द को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। चिन्मयानन्द की गिरफ्तारी न होने से निराश छात्रा अपने परिजनों के साथ प्रयागराज गई है जहाँ पर वकीलों से राय ली जा रही है।
एसआईटी जांच का सामना कर रहे पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ के केजीएमयू रेफर कर दिया गया। स्वामी चिन्मयानंद केजीएमयू न जाकर आश्रम पहुंच गए जहाँ पर वो आयुर्वेदिक पद्धति से अपना इलाज करा सकते हैं। वहीँ चिन्मयानन्द Swami Chinmayanand पर रेप का आरोप लगाने वाली छात्रा और उसका परिवार प्रयागराज में है जहाँ पर वकीलों से राय ली जा रही है। गुरूवार को भी एसआईटी ने कुछ लोगों से पूछताछ की है
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2M7jIYV
via Top News in Hindi


0 Comments