नई दिल्ली। कश्मीर घाटी के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात से मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने अनंतनाग के जंगलों में तीन आतंकियों को घेर रखा है। कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक फिलहाल दोनों तरफ से बड़े पैमाने पर गोलीबारी जारी है।
जानकारी के मुताबिक अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में आतंकियों के साथ सेना के जवानों की मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों को यहां आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस और सेना के जवानों ने उनका मुंहतोड़ जवाब दिया है। अभी तक किसी आतंके के मारे जाने की सूचना नहीं है।
Kashmir Zone Police: Encounter underway at the outskirts of Anantnag. More details awaited. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/f4wYYOpI2v
— ANI (@ANI) October 16, 2019
शोपियां में आतंकियों ने ट्रक ड्राइवर की हत्या की
बता दें कि सोमवार को ही शोपियां जिले में एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक समेत दो आतंकवादियों ने सेब ला रहे राजस्थान के एक ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उधर, सोमवार को ही एक संयुक्त ऑपरेशन में गांदरबल इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार मिले हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35DCsIl
via Top News in Hindi


0 Comments