नई दिल्ली। इंद्राणी मुखर्जी ने दावा किया कि उसने कांग्रेस नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम को विदेशों में 50 लाख डॉलर दिए। विदेशों में सिंगापुर, मॉरीशस, बरमूदा, इंग्लैंड और स्विटजरलैंड शामिल हैं।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आईएनएक्स मीडिया मामले में शुक्रवार को विशेष अदालत में आरोप-पत्र दाखिल किया।
सीबीआई ने यह भी कहा कि उसने इस संबंध में विदेशों को न्यायिक सहयोग के लिए पत्र लिखा है, जिसका इंतजार है।
सलमान खान के बॉडीगार्ड रहे शेरा शिवसेना में हुए शामिल, उद्धव ठाकरे ने दिलाई सदस्यता
असफलता के बाद भी इतिहास में दर्ज हो गया यह मून मिशन, चांद के पास हुआ था विस्फोट
जांच एजेंसी ने चार कंपनियों और आठ लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। इसमें 120बी (आपराधिक साजिश), 420 (धोखाधड़ी), 468 (जालसाजी), 471 (फर्जी दस्तावेज को असली बताकर हस्ताक्षर करना) आदि धाराएं लगाई गई हैं।
इंद्राणी मुखर्जी इस मामले में सरकारी गवाह बन चुकी है। वह इन दिनों अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के आरोप में मुंबई में जेल में है।
इंद्राणी ने सीबीआई को दिए बयान में कहा कि वह घूस की रकम पर चर्चा के लिए मार्च-अप्रैल 2007 में पी. चिदंबरम से मिली थी।
चंद्रयान-2: धरती पर समृद्धि का द्वार खोल सकता है इसरो का यह मिशन, रच जाएगा इतिहास
सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया प्रा. लि. को मिले 403.07 करोड़ रुपये विदेश निवेश की जांच के लिए मई 2007 में केस दर्ज किया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MrHGiE
via Top News in Hindi


0 Comments