लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं, आज इतने चुकाने होंगे दाम

नई दिल्ली। लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रखे गए हैं। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रखे गए हैं। 12 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती देखने को मिली। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में और भी कटौती देखने को मिल सकती है। आइए आपको भी बताते हैं कि आपको भी बताते हैं कि अपने महानगर में पेट्रोल और डीजल पर कितने दाम चुकाने होंग...

यह भी पढ़ेंः- खुशखबरी : 1100 रुपये में आपका हो जाएगा Honda का ये स्कूटर

पेट्रोल के दाम स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव देखने को मिला है। यानी देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम 12 अक्टूबर वाले ही लागू रहेंगे। इससे पहले 12 अक्टूबर को पेट्रोल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी जिसके बाद देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 72.32, 75.97, 78.93 और 76.14 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों की मानें तो पेट्रोल के दाम में और भी कटौती देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ेंः- भारतीय बाजार से उठा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अक्टूबर में की 6,200 करोड़ की निकासी

डीजल के दाम में नहीं हुआ बदलाव
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में कोई बदलाव देखने को मिला है। यानी देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम 12 अक्टूबर वाले ही लागू रहेंगे। इससे पहले 12 अक्टूबर को डीजल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी, जिसके बाद देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 66.46, 68.82, 69.66 और 70.20 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों की मानें तो डीजल के दाम में और भी कटौती देखने को मिल सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31dBwXu
via Top News in Hindi

Post a Comment

0 Comments