नई दिल्ली। पाकिस्तान लगातार कश्मीर में सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में पुंछ के शाहापुर किरनी सेक्टर में सीजफायर तोड़ दिया है। रिहायशी इलाकों में पाकिस्तान ने भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग की है। भारतीय जवान लगातार करारा जवाब दे रहे हैं।
कश्मीर में आतंकी सक्रिय खुफिया विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के आतंकी संगठनों को कश्मीर में अपने मॉड्यूल को फिर से एक्टिव कर दिया है। आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।
सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को पकड़ा
इससे पहले सोमवार को सुरक्षाबलों ने गांदरबल से दो आतंकी को गिरफ्तार किया था। इनके पास से दो AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए। इन आतंकियों को सुरक्षाबल पिछले कुछ समय से तलाश कर रहे थे।
आतंकवाद बर्दाश्त नहीं
वहीं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने सोमवार को एक बार फिर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर जोर दिया और बताया कि किस तरह पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। डोभाल ने बताया कि आतंकवाद की विचारधारा को खत्म करना लक्ष्य है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VNyl7Z
via Top News in Hindi


0 Comments