डेंगू से ग्रस्त धर्मेंद्र को मिली अस्पताल से छुट्टी, लखनऊ से तस्वीर पोस्ट कर ठीक होने की दी जानकारी

नई दिल्ली। हाल ही में खब़र आई थी कि बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र को डेंगू हो गया है। उन्हें तीन तक अस्पताल में एडमिट थे फिर सोमवार को उन्हें छुट्टी मिल गई थी। वैस तो धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में धर्मेंद्र लखनऊ गए थे। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की इस तस्वीर में वो फ्लाइट में बैठे हुए हैं तस्वीर शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने कैप्शन पर लिखा है- “दोस्तों, लखनऊ गया था, अचानक डेंगू नाम की बेशर्म बीमारी मुझे घेर लिया था। अब जरा आराम है। ऊंट पर बैठे इंसान को भी कुत्ता काट जाता है।"

83 साल के धर्मेंद्र बीमारी के चलते मुंबई में मौजूद उनके फार्महाउस पर अपने परिवार के साथ समय बीता रहे हैं। वैसे हाल ही में ही उन्हें उनके पोते की फिल्म पल-पल दिल के पास प्रमोशन के दौरान देखा गया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2M9wE1C
via Top News in Hindi

Post a Comment

0 Comments