नई दिल्ली। बॉलिवुड स्टार सलमान खान के बॉडीगार्ड गुरमीत सिंह उर्फ शेरा शिवसेना में शामिल हो गए हैं। शेरा ने शुक्रवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्या ठाकरे की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन की।
वहीं, शिवसेना ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर शेरा के पार्टी में शामिल होने की जानकारी दी। आपको बता दें कि शेरा लंबे समय तक सलमान खान को बॉडीगार्ड रहे हैं।
Mumbai: Shera, Salman Khan's bodyguard joined Shiv Sena in presence of party chief, Uddhav Thackeray and Yuva Sena President, Aditya Thackeray. (Pic: Shiv Sena's Twitter handle) pic.twitter.com/B3OYQaaQwB
— ANI (@ANI) October 18, 2019
शिवसेना ने ट्वीट कर मराठी भाषा में बताया कि मशहूर एक्टर सलमान खान के निष्ठावान और विश्ववसनीय शेरा ने आज मातोश्री पहुंच कर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और युवा सेना अध्यक्ष आदित्य ठाकरे की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
आपको बता दें कि शेरा ने शिवसेना का दामन ऐसे समय थामा है, जब महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव तीन दिन बाद होना है।
वहीं, शेरा के शिवसेना में शामिल होने के बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। शेरा तस्वीरों में भगवा रंग का गमछा कंधों पर डाले उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे के साथ खड़े हैं।
माना जा रहा है कि शेरा चुनाव में शिवसेना के लिए बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। बॉलीवुड में बॉडीगार्ड के रूप में शेरा की खास पहचान हैं। इ
सके साथ ही वह मीडिया में छाए रहते हैं। वह पिछले 20 सालों से सलमान खान के साथ उकी परछाई की तरह दिखते हैं।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32tX9Ev
via Top News in Hindi


0 Comments