बीजिंग। चीन में कोरोना वायरस का कहर जारी है। अब तक इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1700 पार हो गई है। चीन में कोरोना वायरस से हुबेई प्रांत में रविवार को 100 और लोगों के मारे जाने पर यह संख्या 1700 तक पहुंच गई।
इसके साथ चीन के स्वास्थ्य आयोग ने 1,933 नए मामले सामने आने की पुष्टि की है। चीन में इससे कम से कम साढ़े 70 हजार लोग संक्रमित हैं। इनमें से सबसे अधिक लोग हुबेई प्रांत में हैं। यहीं से दिसंबर माह में यह वायरस फैलना शुरू हुआ था।
FATF से झूठ बोल रहा पाकिस्तान, कहा-आतंकी सरगना मसूद और उसका पूरा परिवार लापता
वहीं जापान तट पर खड़े क्रूज जहाज में मौजूद दो और भारतीयों को कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है। भारत ने भरोसा दिलाया है कि वह जहाज पर मौजूद अपने नागरिकों की सोमवार से शुरू होने वाली अंतिम जांच में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि नहीं होने पर उनकी स्वदेश वापसी के लिए हर संभव सहायता करेगा।
गौरतलब है कि जापान के तट पर इस माह की शुरूआत से अलग खड़े डायमंड प्रिंसेस नामक जहाज पर कुल 3,711 लोग सवार हैं। इनमें चालक दल के 132 सदस्यों और 6 यात्रियों सहित कुल 138 भारतीय हैं। जहाज पर रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 355 पहुंच गई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HspmTd
via Top News in Hindi


0 Comments