नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। लेकिन शपथ लेने से पहले श्धन्यवाद दिल्लीश्लिखे बड़े पोस्टर देश की राजधानी के चैक् चैराहों पर लग गए हैं। सोशल मीडिया पर ये पोस्टर वायरल होते ही इसको लेकर चर्चा भी जारी है। बता दें कि केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र पाल गौतम मंत्री पद की शपथ लेंगे।
मोदी और विपक्ष के नेताओं को साफ संकेत
इतना ही नहीं दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में एक बैनर देखा गया है। बैनर में जहां मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी चल रही है वहीं ये भी मैसेज दिया गया है नायक टू इज बैक अगेन।पोस्टर में अरिवंद केजरीवाल के साथ अभिनेता अनिल कपूर का भी फोटो लगा है। इस पोस्टर के जरिए आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया कि देश की राजनीति में रिएल नायक लौट आया है और अब वही होगा जो जनता चाहेगी। केजरीवाल इस रुख से साफ है कि वो मोदी सरकार के साथ विपक्ष के नेताओं को संदेश देना चाहते हैं कि अब देश की राजनीति का एजेंडा भी वो तय कर सकते हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को भारी जनादेश मिला जिसने 70 सीटों में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि भाजपा केवल आठ सीटें हासिल कर सकी और कांग्रेस की झोली खाली रही। शपथ ग्रहण समारोह में शहरभर के लोगों को आमंत्रित किया गया है।
पार्टी को करीब एक लाख लोगों के आने की उम्मीद है जिसमें भीड़ का एक बड़ा हिस्सा दिल्ली का आम आदमी होगा। पार्टी के मुताबिक भारी बहुमत के साथ जनादेश देने पर शहर को धन्यवाद देने के लिए पोस्टर लगाए गए हैं। दिल्ली प्रशासन में योगदान देने वाले विभिन्न क्षेत्रों के कुल 50 प्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि हैं, जो केजरीवाल और नए मंत्रिमंडल के साथ मंच साझा करेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HtgUmM
via Top News in Hindi


0 Comments