नई दिल्ली। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के भारत दौरे से पहले कुछ खास सौदों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इस सौदे में अमरीका से 24 मल्टीरोल हेलीकाप्टर रोमियो को खरीदना सबसे अहम माना जा रहा है। सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीएस) ने नौसेना के लिए अमरीका से 24 मल्टीरोल हेलीकॉप्टर,रोमियो खरीदने का फैसला किया है। सीसीएस ने बुधवार को 2.6 बिलियन डॉलर के इस सौदे को मंजूरी दी है। राष्ट्रपति ट्रंप के भारत दौरे पर इस सौदे पर मुहर लग सकती है।
जर्मनी के रास्ते भारत आएंगे अमरीकी राष्ट्रपति, रविवार से शुरू होगा 34 घंटे का व्यस्त कार्यक्रम
यह हेलीकॉप्टर नौसेना के जंगी बेड़े में शामिल किया जाएगा। यह पनडुब्बियों पर हमले के लिए हथियारों से लैस होंगे। अमरीकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने MH-60 रोमियो हेलिकॉप्टर तैयार किया है। इसे एंटी-सबरमीन और एंटी-सर्फेस (शिप) वॉरफेयर के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 25 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी और ट्रंप की उपस्थिति में इस डील पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है।
5 साल के भीतर मिल सकते हैं सभी हेलीकॉप्टर
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस डील के तहत भारत 24 MH-60 रोमियो हेलिकॉप्टर्स के लिए शुरुआत में 15 प्रतिशत किश्त का भुगतान होगा। डील होने के बाद इसकी पहली खेप दो साल के भीतर पहुंच जाएगी। दो से पांच साल के भीतर सभी हेलीकॉप्टर भारत को मिल जाएंगे। इसके अलावा दोनों देशों के बीच इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस वेपन सिस्टम खरीदने पर भी चर्चा हो सकती है। हालांकि, इस सौदे में पेंच फंस सकता है। यह सौदा करीब 9 हजार करोड़ रुपये यानी 1.90 डॉलर का होगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/327TblK
via Top News in Hindi


0 Comments