Aaj Ka Ank Jyotish: क्या कहते हैं आपके भाग्यांक और कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन

अंक 01: मानसिक उत्तेजना के बने रहने के कारण दैनिक कार्यों को समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे। अत्याधिक व्यसनों के कारण आपसी संबंधों में टकराव की नौबत आ सकती है। अनुकूलता के लिए बहते जल में पंचामृत प्रवाहित करें।


अंक 02: शिक्षा के क्षेत्र में अनुकूल माहौल रहने के कारण प्राप्त अवसरों को हाथ से न जाने दें। जमीन-जायदाद में अल्प समय के लिए किये गए निवेश का इच्छित लाभ नहीं मिलेगा। अनुकूलता के लिए दिये गए दान को गोपनीय रखें।


अंक 03: धार्मिक कार्यों में समय व्यतित होगा। कार्यस्थल पर अपने काम स्वयं करने से शत्रुपक्ष हावी नहीं हो पाएगा। परोपकार करने के बाद किसी से भी कोई अपेक्षाएं न रखें। अनुकूलता के लिए देवी मंदिर में निंबुओं की माला अर्पित करें।


अंक 04: आरोप-प्रत्यारोप की संभावनाओं को देखते हुए नौकरी में बेहद स्पष्टता बनाए रखने की जरूरत है। व्यापारिक गतिविधियों को चलाने के लिए पूंजी की समस्या बनी रहेगी। अनुकूलता के लिए बिल्वपत्र के वृक्ष की 5 परिक्रमा लगाएं।


अंक 05: वरिष्ठों से मेल-मिलाप के फायदे आगे देखने को मिलेंगे। अपने सतत जन संपर्कों का लाभ व्यापार में मिलेगा। पहले से चल रहे लंबित प्रकरणों के निपटारे करने में गति आएगी। अनुकूलता के लिए श्वान को रोटी के टुकड़े खिलाएं।


अंक 06: कला के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा के कारण अपना स्थान बरकरार रखने के लिए अधिक प्रयासों की आवश्यकता है। तेजी मंदी के कारोबार में वैकल्पिक मार्गों को अपनाने की जरूरत है। अनुकूलता के लिए नर्वाण मंत्र का विधिवत जप करें।


अंक 07: आज का समय चिकित्सकों में व्यस्त हो सकता है। रोजमर्रा की दिनचर्या में बड़ा परिवर्तन करना होगा। साझेदारी में आपसी विश्वास को समझने व कायम रखने की जरूरत है। अनुकूलता के लिए स्वच्छ जल का अपव्यय करने से बचें।


अंक 08: शासकीय बाधाओं के निपटारे में भाइयों के सहयोग के कारण पूर्ण आत्म संतोष रहेगा। युवावर्ग को करियर में मिले सुअवसरों को अपने हाथों से जाने नहीं देना चाहिए। अनुकूलता के लिए गणेश मंदिर में श्वेत पुष्प की माला अर्पित करें।


अंक 09: घुमी हुई वस्तु के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। खाने-पीने में पश्चिमी भोजन की अपेक्षा देसी भोजन को महत्व दें। जीवनसाथी की किसी भी तकलीफ को हल्के से न लें। अनुकूलता के लिए मौसमी फल का सेवन कर कार्य शुरू करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39TmafV
via Top News in Hindi

Post a Comment

0 Comments