महाशिवरात्रि: केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख आज जारी होगी

पावन पर्व महाशिवरात्रि के मौके पर आज शुक्रवार को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि का ऐलान किया जाएगा। ओंकारेश्वर मंदिर में इसके लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। सुबह से ही आराध्य की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। रावल गद्दी परिसर में हक-हकूकधारियों, आचार्यगणों, बीकेटीसी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में पंचांग गणना के आधार पर केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि तय की जाएगी। इसके साथ ही बाबा केदार की पंचमुखी भोगमूर्ति के चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान होकर धाम प्रस्थान का दिन भी निर्धारित किया जाएगा।

नृपेंद्र मिश्रा करेंगे राम मंदिर निर्माण की देखरेख, मोदी 1.0 में थे पीएम के प्रमुख सचिव

इसके बाद केदारनाथ यात्रा के सकुशल संचालन और विश्व कल्याण के लिए ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में महायज्ञ किया जाएगा। शाम छह बजे से ओंकारेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी।

उपहार सिनेमा अग्निकांड: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, नहीं बढ़ेगी अंसल बंधुओं की सजा

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ के अनुसार- बाबा केदार के धाम की तिथि घोषित होने के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में तैयारियां कई दिनों से चल रही हैं। समारोह में बीकेटीसी के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, उपाध्यक्ष अशोक खत्री, सीईओ बीडी सिंह, एसीईओ एनपी जमलोकी, सदस्य अरुण मैठाणीहक-हकूकधारी आदि मौजूद रहेंगे



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38LPkgt
via Top News in Hindi

Post a Comment

0 Comments