वीडियो कॉल पर हुई सगाई, सास ने बहु को मोबइल फोन पर ओढ़ाई चुनरी

इंटरनेट और मोबाइल के जरिए कई काम लोग करते देखे जाते हैं लेकिन गुजरात में तो सगाई ही वीडियो कॉल पर हो गई। इस परिवार ने वीडियो कॉल के जरिए लड़के और लड़की का रोका, यानी सगाई करा दी। इस दौरान सभी रस्में हुई, दोनों परिवारों के लोग बाकायदा नए कपड़े पहनकर सगाई के कार्यक्रम में शामिल हुए।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। देखा जा सकता है कि परिवार स्मार्टफोन सामने रखकर विधि विधान से पूजा करवा रहा है। एक स्टूल पर दो स्मार्टफोन रखे हुए हैं, एक स्क्रीन में लड़का और दूसरी स्क्रीन में लड़की नजर आ रही है। दोनों को सामने रखकर परिवार वाले पूजा करा रहे हैं और सगाई की रस्मों को पूरा कर रहे हैं।

लड़का और लड़की दोनों वीडियो कॉल के जरिए इस दौरान कार्यक्रम में शामिल हुए। वीडियो में देख सकते हैं कि एक महिला स्मार्टफोन को चुनरी ओढ़ा रही है, जिसमें लड़की कॉल पर है। मौके पर सोने के जेवर और पारंपरिक परिधान भी रखे हुए हैं।

gold.jpg

वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसे लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो कितना पुराना है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। फेसबुक पर ये वायरल ये वीडियो गुजरात का बताया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39vHwzA
via Top News in Hindi

Post a Comment

0 Comments