नई दिल्ली। दो दिन पहले दिल्ली मेट्रो में शाम के वक्त युवती के साथ खुलेआम अश्लील हरकतें करने वाले मनचले को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार मनचला सिविल इंजीनियर है। आरोपी हरियाणा के गुरुग्राम का रहने वाला है। शनिवार रात यह जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल के पुलिस उपायुक्त ने दी।
हरियाणा के करनाल का रहने वाला है आरोपी
डीसीपी के मुताबिक, गिरफ्तार सिविल इंजीनियर का नाम अभिलाष कुमार है। आरोपी गुरुग्राम के सेक्टर-22 में रहता है। वह गुरुग्राम में ही एक प्राइवेट कंपनी में सिविल इंजीनियर है। आरोपी अविवाहित है, वह मूलत: हरियाणा के करनाल का रहने वाला है।
ये भी पढ़ें: बिहार में कन्हैया के काफिले पर फिर पथराव, कन्हैया पूरी तरह से सुरक्षित
आरोपी के खिलाफ पुलिस मामले की जांच में जुटी
आरोपी के खिलाफ घिटोरनी मेट्रो थाना पुलिस ने पीड़िता द्वारा मामले को सोशल मीडिया में उछालने के बाद केस दर्ज किया था। आगे की तफ्तीश अभी जारी है। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी ने यह घिनौनी हरकत पहली बार की थी या फिर यह सब उसकी आदत में शुमार है। अगर वो पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम देता रहा है तो पुलिस अन्य शिकायतकर्ताओं की तलाश में जुटेगी, ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।
ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने बेगमपुर इलाके में खूंखार बदमाश को दबोचा
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UVvcoo
via Top News in Hindi


0 Comments