शहीन बाग प्रदर्शनकारियों से आज मुलाकात करेंगे वार्ताकार, सुलह के रास्ते पर होगी चर्चा

नई दिल्ली। शाहीनबाग में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर चल रहे प्रदर्शन को समाप्त करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त वार्ताकार आज शाहीन बाग पहुंच प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान तीनों वार्ताकार पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त वजाहत हबीबुल्लाह ने मंगलवार को कहा कि वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन प्रदर्शनकारियों से मिलकर सुलह का रास्ता निकालने का प्रयास करेंगे। माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर तीनों वार्ताकार इस मामले में मध्यस्थता कर शाहीन बाग मसले का हल निकाल सकते हैं। आपको बता दें कि शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ 67 दिन से धरना जारी है।

 

a.png

जानकारी के अनुसार शाहीन बाग में प्रदर्शनकारी भी इन वार्ताकारों से बातचीत करने को तैयार हैं। प्रदर्शनकारियों की ओर से धरने पर बैठी 'दादी' वार्ताकारों से बातचीत का नेतृत्व करेंगी। गौरतलब है कि वार्ताकारों और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत किसी बंद कमरे में नहीं, बल्कि धरनास्थल पर ही होगी। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अपनी सुनवाई में वातार्कारों के एक पैनल का गठन किया, जिसमें वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े, वकील साधना रामचंद्रन और पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त वजाहत हबीबुल्लाह को शामिल किया गया है। ये वार्ताकार सभी प्रदर्शनकारियों से बातचीत करेंगे और जिस मार्ग पर ये प्रदर्शनकारी बैठें है उसको खुलवाने का भी प्रयास करेंगे।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SCOWvk
via Top News in Hindi

Post a Comment

0 Comments