नई दिल्ली। रोहिणी जिला पुलिस ने बेगमपुर इलाके से एक खूंखार बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश का नाम मेहताब (21) है। यह बदमाश बबाना की जेजे कालोनी का रहने वाला है। मेहताब की गिरफ्तारी से करीब 16 सनसनीखेज वारदातों का पर्दाफाश हो गया है। मी़डिया को शुक्रवार रात यह जानकारी रोहिणी जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शंखधर मिश्रा (एस.डी. मिश्रा) ने दी।
झपटमार निरोधक दस्ते की टीम ने आरोपी को पकड़ा
एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने आगे कहा, "आरोपी को बेगमपुर थाने के झपटमार निरोधक दस्ते की टीम ने दबोचा। घटना के वक्त बदमाश मेहताब एक शख्स का मोबाइल लूटने की कोशिश कर रहा था।"
ये भी पढ़ें: वीडियो: अब नोएडा मेट्रो में खुलकर मनाए पार्टियां, जानिए पूरी खबर
आरोपी पर पहले से कई मामले दर्ज
मिश्रा के अनुसार, "पकड़े गए बदमाश के पास से 8 कीमती मोबाइल फोन, चोरी की हुई पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। यह मोटरसाइकिल कुछ वक्त पहले पश्चिमी दिल्ली जिले के तिलक नगर थाना इलाके से चुराई गई थी। आरोपी की गिरफ्तारी से जो मामले खुले हैं, उनमें थाना आदर्शनगर, शालीमार बाग, तिलक नगर और बेगमपुर के मामले भी शामिल हैं। पूछताछ में बदमाश ने कबूल किया कि वो थाना नरेला इंडस्ट्रियल एरिया का घोषित बदमाश है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SLblVZ
via Top News in Hindi


0 Comments