नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव ( Delhi assembly elections ) में आम आदमी पार्टी ( AAP ) को मिली प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) और कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों ने हार की समीक्षा शुरू कर दी है।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ( Prakash Javadekar ) ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में हार का ठीकरा
कांग्रेस पर फोड़ा है।
पुणे में प्रकाश जावडेकर ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस का मत प्रतिशत लगभग गायब हो जाना, चुनाव में BJP की हार का असल कारण बना है।
राहुल के ट्वीट को भारत के खिलाफ इस्तेमाल करता है पाकिस्तान : शाहनवाज
प्रकाश जावडेकर ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का मुंह कांग्रेस की वजह से देखना पड़ा है। हालांकि यह अलग बात है कि कांग्रेस के गायब होने की वजह कुछ भी रहीं।
चाहे फिर वह खुद गायब हुई हो या फिर उसका वोट कहीं ओर ट्रांसफर हो गया हो।
भाजप नेता ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में 26 प्रतिशत वोट पाने वाली कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव में केवल 4 प्रतिशत वोट पर ही सिमट गई।
राष्ट्रपति कोविंद ने अरविंद केजरीवाल को नियुक्त किया दिल्ली का CM, 16 को लेंगे शपथ
मुजफ्फरपुर बालिका आश्रयगृह से सीख, बिहार में शेल्टर होम अब सरकार चलाएगी
आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की आम आदमी पार्टी को 70 में से 62 सीटें मिलीं हैं, जबकि भाजपा के खाते में केवल 8 सीटें ही आईं हैं।
वहीं, कांग्रेस लगातार दिल्ली के दूसरी बार खाता नहीं खुल पाया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wj8KLz
via Top News in Hindi


0 Comments