नई दिल्ली। कुत्ते जब घर में पले होते हैं तब तो वे बेहद प्यारे लगते हैं, लेकिन जब यही कुत्ते आदमखोर बन जाते हैं तो लोगों के लिए ये खतरनाक बन जाते हैं। ऐसा ही एक मामला
झारखंड के रामगढ़ में देखने को मिला। यहां कुछ कुत्ते ही एक शख्स के लिए काल बन गए। उन्होंने जिंदा इंसान पर धावा बोल दिया और नोंच-नोंच कर उसके मांस को खा गए।

घटना रामगढ़ में पुलिस लाइन से महज 50 मीटर की दूरी की है। यहां आदमखोर कुत्ते ने पुलिस मेस में काम करने वाले रसोइए को अपना निशाना बनाया। रसोइए को कुत्ते ने काटकर मार डाला, इसके बाद उसके शव को खाने लगा। रसोइए का क्षत-विछत शव कई घंटों तक उसी जगह पड़ा रहा।

रसोइए की मौत को लेकर एक जवान ने बताया कि रात को खाना खाने के बाद वो सो गया था लेकिन जब सुबह 4 बजे उठा और चाय पीने के लिए बाहर निकला तो लोग शोरगुल मचा रहे थे कि किसी शख्स को कुत्ते ने काट खाया. वहां जाकर देखने पर पता चला कि पुलिस मेस में खाना बनाने वाले रसोइए को ही कुत्ते ने शिकार बनाया था.मृतक रसोइए का नाम संतोष उरांव है और उसके शरीर पर कई जगह कुत्ते के काटने के बाद गहरे जख्म भी मिले हैं संतोष कुमार 2012 में रसोइए के तौर पर पुलिस लाइन में नियुक्त हुआ था.

सुबह शौच के लिए दामोदर नदी के किनारे जाने के वक्त ठंड लगने की वजह से रसोइया वहीं गिर गया जिसके बाद पास ही की श्मशान में जमावड़ा लगाने वाले आदमखोर कुत्तों ने उसे अपना शिकार बना लिया। पुलिस लाइन में खाना बनाने वाला रसोइया अक्सर शराब के नशे में धुत रहता था. उन्होंने कहा कि उसके नशे में रहने के कारण ही शायद कुत्तों ने उसे अपना शिकार बना लिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2uJXase
via Top News in Hindi