नई दिल्ली। निर्भया गैंगरेप केस और हत्या (Nirbhaya Gang Rape and Murder ) मामले के दोषी विनय शर्मा की याचिका पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। दोषी विनय शर्मा ने राष्ट्रपति द्वारा दया याचिका खारिज करने के फैसले खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। दोषी की याचिका पर न्यायाधीश भानुमति की पीठ सुबह साढ़े दस बजे मामले की सुनवाई करेगी।
इस मामले में चारों दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी करने के लिए पीड़िता के माता-पिता और दिल्ली सरकार ने निचली पटियाला हाउस कोर्ट से अनुरोध किया था। कोर्ट में बुधवार को इस मामले पर सुनवाई टल गई। अब अगली सुनवाई गुरुवार को शाम 3 बजे होगी।
दिल्ली में हार से सकते में बीजेपी, क्षेत्रीय दलों को साधने में जुटा केंद्रीय नेतृत्व
बता दें कि पटियाला हाउस कोर्ट ने सात फरवरी को तिहाड़ जेल प्रशासन की याचिका इस मामले में खारिज कर दी थी। तिहाड़ जेल प्रशासन ने याचिका दाखिल कर दोषियों को फांसी देने के लिए नए डेथ वारंट की मांग की थी। इस मामले में कोर्ट ने कहा था कि जब दोषियों को कानून जीवित रहने की इजाजत देता है, तब उन्हें फांसी पर चढ़ाना पाप है।
केजरीवाल मोदी सरकार से नहीं चाहते टकराव, शपथग्रहण में विपक्षी दलों के शामिल होने पर सस्पेंस
दूसरी तरफ दोषियों की फांसी में हो रही देरी पर निर्भया की मां ने नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने बुधवार को कहा था कि मैं इंसाफ के लिए भटक रही हूं। लेकिन फांसी टालने के लिए दोषी तिकड़म कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बात सिर्फ हिम्मत की नहीं है। सच्चाई भी तो होनी चाहिए। निर्भया की मां ने रोते हुए कहा था कि कोर्ट इस बात को क्यों नहीं समझ रहा?
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SmggOb
via Top News in Hindi


0 Comments