नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( CoronaVirus ) का कहर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। क्रिकेट पर कोरोना वायरस का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। दुनिया की सबसे टी20 लीग आईपीएल ( IPL 2020 ) के भी 13वें सीजन को 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया है। खिलाड़ियों में भी कोरोना वायरस की दहशत साफ देखने को मिल रही है। हर कोई अपने-अपने स्तर पर कोरोना से बचने के उपाय बताने में लगा है। इस बीच टीम इंडिया के विकेटीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ( Dinesh Karthik ) ने कोरोना से बचने के उपाय एक वीडियो जारी कर बताए हैं।
खाली टाइम में 'जादूगर' बना टीम इंडिया का ये धांसू खिलाड़ी, अपनी ही बहन को कर दिया हैरान
आईपीएल में कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने कोरोना से बचने के लिए 3 बातों का विशेष ध्यान देने के लिए कहा है।
ये हैं वो 3 बातें:-
- कार्तिक सबसे पहली सलाह दि है कि लोगों से उचित दूरी तो कम से कम बनाकर ही रखें।
- इसके अलावा कार्तिक ने कहा है कि हाथों को बार-बार सेनीटाईज करें।
- वहीं तीसरी और सबसे महत्वपूर्ण बात उन्होंने सभी को घर में रहने की सलाह दी है।
घर में ही प्रैक्टिस कर रहे हैं दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक ने वीडियो में आगे कहा है कि इन तीन बातों का विशेष ध्यान रख हम अपने साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी कोरोना से बचा सकते हैं। साथ ही दिनेश कार्तिक ने वीडियो में कहा है कि वो अपने खेल को बहुत मिस कर रहे हैं। दिनेश कार्तिक इस वीडियो में मेडिडेशन करते हुए भी दिख रहे हैं।
उमर अकमल पर लाइफटाइम बैन लगाने की तैयारी में PCB, अगर इन आरोपों में पाए गए दोषी
मैदान से दूर हैं इन दिनोंं खिलाड़ी
आपको बता दें कि इन दिनों टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी मैदान से एकदम दूर हैं। भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में कोरोना की वजह से क्रिकेट के सभी आयोजन रद्द किए जा चुके हैं। आईपीएल को भी 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bfWP05
via Top News in Hindi


0 Comments