अंक 01: आध्यात्मिक गतिविधियों में कमी के कारण शुरुआती दिनों में बेचैनी भरा माहौल रहेगा। वाद-विवाद में अनिर्णय की स्थिति होने से न्यायालय की शरण लेनी पड़ सकती है। अनुकूलता के लिए एक गुलाब का पुष्प अपने पास में रखें।


अंक 02: नये काम के संबंध में लिए गए फैसलों पर फिर से विचार-विमर्श करने की जरूरत रहेगी। मुकदमें में चल रही कशमकश में समझौते के प्रयत्नों पर जोर देना होगा। अनुकूलता के लिए रुपयों के लेनदेन से बचकर रहें।


अंक 03: युवावर्ग में लंबे समय तक अनिर्णय की स्थिति बनी रहने से करियर में मिले मौको को गंवाना पड़ सकता है। अधिनस्थों के साथ मिलजुलकर काम करने की नीति पर चलें। अनुकूलता के लिए मीठे भात का सेवन कर घर से निकलें।


अंक 04: निकटतम व्यक्तियों से हुए विवाद के सुलझने के आसार बनते हैं। संतानपक्ष के साथ अपने संबंधों में समय के बदलाव को समझने की जरूरत है। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। अनुकलूता के लिए बहते जल में मुट्ठी भर मूंग प्रवाहित करें।


अंक 05: मन में उदासीनता के चलते कोर्ट-कचहरी के कामों की गति में रूकावटें आ सकती है। मंदी के चलते प्रॉपर्टी के व्यवसाय में वरिष्ठों की सलाह को अपनाने की जरूरत है। अनुकूलता के लिए गो घृत से शिवजी का अभिषेक करें।


अंक 06: मंदी के दौर में व्यापार में बनाए गए नये संबंधों में पुनः समीक्षा की जरूरत पड़ सकती है। धर्म के पथ पर चलने के लिए अतिरिक्त प्रयत्नों की आवश्यकता महसूस होगी। अनुकूलता के लिए प्राकृतिक वस्तुओं के उपयोग में सावधानी रखें।


अंक 07: लाभजनित स्थितियों में त्वरित निर्णय न ले पाने के कारण मिले अवसरों में नुकसान उठाना पड़ सकता है। वैराग्य का भाव प्रतिस्पर्धा की दौड़भाग से बाहर करा सकता है। अनुकूलता के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।


अंक 08: नौकरीपेशा व्यक्तियों को असमंजस की स्थिति होते हुए भी कामकाज में गति बनाकर रखना होगी। खाने-पीने में नियमित रहने का प्रयत्न करते हुए उदर संबंधी रोगों से बचें। अनुकूलता के लिए तामसिक भोजन के सेवन से बचकर रहें।


अंक 09: पति-पत्नी में वैचारिक साम्य का अभाव छोटी मोटी अनबन को जन्म देगा। कृषि कार्यों में तेजी का रूख रहेगा। बुजुर्गों से राय मशविरा कर किये गए कार्य सफल होंगे। अनुकूलता के लिए दिये गए दान को गोपनीय रखें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TPt5RU
via Top News in Hindi