ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- विद्यार्थियों के लिए पुरा समय कश्मकश में बितेगा। परिवारिक संबंधों मे पुनः समीक्षा की जरूरत रहेगी। नौकरी में अपने अधिकारों में हुई कमी परेशानी का कारण बनेगी।
अनुकूलता के लिए- अनावश्यक सलाह देने से बचकर रहें।
अंक 02- उच्च शिक्षा में मिली सफलता से भविष्य के लिए मार्ग प्रशस्त होगा। मित्रों के बीच वार्तालाप में मर्यादा का ध्यान रखें। जीवन में संगत के अच्छे-बुरे परिणाम सामने आएंगे।
अनुकूलता के लिए- पक्षियों को दाना चुगाएं।
अंक 03- बेतरतीब वाहन चलाने के अपने शौक को विराम देने की कोशिश करें अन्यथा शरीरिक नुकसान संभव है। कार्यालय की वस्तुओं के घुमने से मन की चिंताओं में बढ़ोतरी होगी।
अनुकूलता के लिए- घर मे गायत्री मंत्र का विधिवत जप करें।
अंक 04- परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए युवावर्ग को बूंद-बूंद से घड़ा भरने वाली सोच को अपनाना होगा। पहले से लिए गए फैसलों में समय देखते हुए बदलाव की जरूरत रहेगी।
अनुकूलता के लिए- कुछ देर धार्मिक कार्यक्रम मे भाग ले ।
अंक 05- जमीन से जुडे़ मसलों को हल करने में बुद्धिबल का प्रयोग आशातित सफलता दिलाएगा। अत्यधिक व्यसनों की आदत समाज में मिल रहे सम्मान में कमी करवा सकती है।
अनुकूलता के लिए- मीठे भात का सेवन कर घर से निकलें।
अंक 06- भूमि-भवन के कामकाज में परिस्थितिजन्य निर्णय लेते हुए लाभजनित भविष्य की ओर न देखें। स्वास्थ्य में व्यापक सुधार के लिए पुरातन विधि की ओर ध्यान देने की जरूरत है।
अनुकूलता के लिए - गणेशजी को 11 दूर्वा चढ़ाएं।
अंक 07- पारिवारिक स्तर पर गंभीर मुद्दों के संबंध में भावनात्मकता से परे हटकर निर्णय लेने होंगे। कार्यस्थल पर लाभांष को बढ़ाने के लिए बड़े परिवर्तन को अमल में लाना होगा।
अनुकूलता के लिए- अनावश्यक हास्यविनोद से बचें।
अंक 08- विद्यार्थियों को व्यक्तिगत संबंधों से ध्यान हटाकर भविष्य की योजना पूर्ण करने में समय लगाना होगा। निजी संबंधों में एक दूसरे पर भरोसा रखने की जरूरत महसूस होगी।
अनुकूलता के लिए- घर में सुगंधित धुपबत्ती जलाएं।
अंक 09- तेजी मंदी के कारोबार के लाभांष में कमी आ सकती है। व्यापार में मौकापरस्ती की सोच कायम रखने की जरूरत है। विशेष स्थिति में कंजुसी करने की आदत अपमानित करेगी।
अनुकूलता के लिए- चिटियों को पंजीरी बनाकर खिलाएं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xioXRB
via Top News in Hindi


0 Comments