नई दिल्ली। निर्भया गैंगरेप ( Nirbhaya Gang Rape Case ) के दोषियों को कुछ ही देर में फांसी लगने वाली है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद तिहाड़ जेल ( Tihar Jail ) प्रशासन ने चारों गुनहगारों को फांसी देने की तैयारियों का जायजा लिया है।
सूत्रों के अनुसार फांसी से ऐन पहले अपनी सेल में बंद चारों दोषियों में भारी बेचैनी देखी गई।
फांसी से पहले गुरुवार रात को चारों गुनहगारों से केवल मुकेश और विनय ने ही खाना खाया। पवन और अक्षय ने खाना खाने से इनकार कर दिया।
निर्भया की मां बोलीं— आज का सूरज नहीं देख पाएंगे गुनहगार, 5.30 बजे लगेगी फांसी
खतरे में कमलनाथ सरकार, विधानसभा स्पीकर ने मंजूर किए 16 बागी विधायकों के इस्तीफे
इस बीच सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि भी दोषी ने मरने से पहले अभी तक आखिरी इच्छा नहीं जताई है। दोषियों को फांसी देने के बाद उनके द्वारा अर्जित किया गया धन उनके परिवार वालों को दे दिया जाएगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IXhjPg
via Top News in Hindi


0 Comments