नई दिल्ली। साढ़े सात साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 20 मार्च को निर्भया (Nirbhaya Case) के दोषियों (Accused) को फांसी दे दी गई। इससे निर्भया के परिजन समेत सारे देशवासी खुश हैं। इंसाफ मिलने की इसी खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए बनारस में एक दुकानदार फ्री में पान बांट रहा है। उसने इसका नाम निर्भया पान रखा है। खास बात यह है कि ये पानी लेडीज के लिए फ्री है।
दुकानदार ने अपनी दुकान के बाहर एक बोर्ड भी लगाया। जिसमें 'निर्भया पान- फ्री फॉर लेडीज' (Nirbhaya Paan) का बोर्ड लगा है। पान खाने के लिए कई महिलाएं और लेडीज पहुंची। उन्होंने इस अनूठे तरीके की काफी तारीफ की। साथ ही निर्भया के अपराधियों को सजा दिए जाने के फैसले का समर्थन किया। उनके मुताबिक इससे कानून पर लोगों का भरोसा बढ़ेगा। साथ ही दूसरी महिलाओं को प्रेरणा मिलेगी कि कैसे निर्भया और उसकी मां ने मुजरिमों को उनके किए की सजा दिलाने के लिए संघर्ष किया।
लेडीजों को फ्री में पान बांट रहे दुकानदार (shopkeeper) का कहना है कि इंसाफ के जश्न की गूंज पूरे देश तक पहुंचनी चाहिए। इसलिए उन्होंने निर्भया को श्रद्धांजली देने के लिए ये तरीका चुना है। साथ ही लेडीज को फ्री में पान खिलाकर वो उनका भी शुक्रिया अदा कर रहे हैं। मालूम हो कि कल सुबह 5:30 बजे निर्भया के चारों दोषियों को दिल्ली के तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई। मुजरिमों को बचाने के लिए उनके वकील ने काफी दांव-पेंच अपनाए थे, लेकिन कोर्ट के आगे उनकी एक न चली।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bg1f78
via Top News in Hindi


0 Comments