नई दिल्ली। बॉलिवुड सिंगर कनिका कपूर ( Kanika Kapoor ) की कोरोनावायरस ( Coronavirus ) की रिपोर्ट पॉजिटिव है। उन्हें लखनऊ के आईसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इस वक्त जितना लोग कनिका के स्वस्थ को लेकर चिंतित हैं उतना ही लोग उनसे बीमारी को छुपाने की वजह से नाराज भी हैं। दरअसल, बीमारी का पता होने के बावजूद भी कनिका पार्टी में शामिल हुईं और कई लोगों के संपर्क में आई। परेशान करने वाली बात ये है कि अब जितने भी लोग उनसे मिले हैं उनकी जांच करने में काफी मुश्किलें आ रही है। कनिका की इस हरकत पर लोग सोशल मीडिया उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से कनिका ने कुछ घंटे पहले एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी बीमारी की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 4 दिनों से उनकी बॉडी में कोरोनावायरस के संकेत मिलने शुरू हुए थे। जिसके बाद उन्होंने कोरोनावायरस का टेस्ट कराया जो की पॉजिटिव आया। उन्होंने ये भी बताया कि वो और उनका परिवार लोगों से अलग है और ठीक है। हम चिकित्सा सलाह का पालन कर रहे हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/393ArWh
via Top News in Hindi


0 Comments