Nirbhaya case: NWC की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने फांसी को बताया उदाहरण सेट करने वाला, मालीवाल ने माना ऐतिहासिक

नई दिल्ली। निर्भया रेप केस ( Nirbhaya Rpe Case ) के दोषियों को फांसी की सजा मिलने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग और दिल्ली महिला आयोग ने त्वरित प्रतिकिया में बताया है कि यह काम पहले हो जाना चाहिए थ। इस मामले में पीड़ित पक्ष को देर से ही सही इंसाफ मिल गया है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ( DWC President Swati Maliwal ) इस घटना को ऐतिहासिक बताया है। दिल्ली महिला आयोग #NirbhayaConvicts पर इस घटना का जिक्र किया है। स्वाति मालीवाल से 20 मार्च को एक ऐतिहासिक दिन करार दिया है। आयोग की अध्यक्ष मालीवाल ने बताया है कि निर्भया को 7 साल बाद न्याय मिला। उसकी आत्मा को आज शांति मिली होगी। देश ने बलात्कारियों को एक कड़ा संदेश दिया है। अगर किसी ने इस तरह की अपराधिक घटना को दोबारा अंजाम दिया तो उन्हें भी फांसी दी जाएगी।

आपको बता दें कि साल 2012 में राजधानी दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप केस में करीब सवा सात साल के बाद पीड़ित पक्ष को इंसाफ ( Justice ) मिला। तिहाड़ जेल ( Tihar Jail )के फांसी घर में शुक्रवार सुबह ठीक 5.30 बजे निर्भया के चारों दोषियों को फांसी दी गई। निर्भया के चारों दोषियों विनय, अक्षय, मुकेश और पवन गुप्ता को एक साथ फांसी के फंदे पर लटकाया गया। अब इनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया है ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xfZ58P
via Top News in Hindi

Post a Comment

0 Comments