नई दिल्ली। मध्य प्रदेश का सियासी ड्रामा अभी थमा नहीं है। आज पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ सकता है। दूसरी तरफ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बागी विधायकों से मिलने के लिए बेंगलूरु पहुंचे। लेकिन पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट से बाहर जाने की अनुमित नहीं दी। पुलिसके इस रुख के विरोध में दिग्विजय सिंह एयरपोर्ट पर रामादा होटल के पास धरने पर बैठ गए।
उन्होंने कर्नाटक पुलिए पर स्वतंत्र आवाजाही पर रोक लगाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता सिंह ने बीजेपी पर कांग्रेस के 22 विधायकों को बंधक बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि विधायकों के फोन तक छीन लिए गए हैं। किसी को विधायकों से मिलने नहीं दिया जा रहा है न ही विधायकों से बात करने की परमीशन है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया है।
दिग्विजय सिंह ने बेंगलूरु एयरपोर्ट पर पुलिस अधिकारियों द्वारा रोके जाने पर कहा कि मैं मध्य प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार हूं। 26 मार्च को मतदान होना है। मेरे विधायकों को यहां रखा गया है। वे मुझसे बात करना चाहते हैं। लेकिन उनके फोन छीन लिए गए हैं। पुलिस मुझे यह बोलने नहीं दे रही है कि विधायकों के लिए सुरक्षा खतरा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2vuBctL
via Top News in Hindi


0 Comments