Political Crisis: बेंगलूरु पुलिस ने दिग्विजय सिंह को हिरासत में लिया, बागी विधायकों से मिलने पहुंचे थे

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh ) का सियासी संकट ( Political Crisis ) अभी थमा नहीं है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ( Congress Leader Digvijay Singh ) बागी विधायकों ( Rebelion MLA's ) से मिलने के लिए बेंगलूरु पहुंचे। लेकिन पुलिस ने उन्हें बेंगलूरु एयरपोर्ट ( Bengaluru Airport ) से बाहर जाने की अनुमित नहीं दी। इसके विरोध में दिग्विजय सिंह एयरपोर्ट पर रामादा होटल के पास धरने पर बैठ गए। कांग्रेस नेता के इस रुख के बाद बेंगलूरु पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

दिग्विजय सिंह ने बेंगलूरु एयरपोर्ट पर पुलिस अधिकारियों द्वारा रोके जाने पर कहा कि मैं मध्य प्रदेश से राज्यसभा ( Rajya Sabha ) का उम्मीदवार हूं। 26 मार्च को मतदान होना है। मेरे विधायकों को यहां रखा गया है। वे मुझसे बात करना चाहते हैं। लेकिन उनके फोन छीन लिए गए हैं। पुलिस मुझे यह बोलने नहीं दे रही है कि विधायकों के लिए सुरक्षा खतरा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2vuBctL
via Top News in Hindi

Post a Comment

0 Comments