भारत के इस छोटे द्वीप ने खुद को किया Quarantine, ऐसा करने वाला दुनिया का पहला Island

नई दिल्ली। कोरोना महामारी अब भारत में तेजी से पांव पसार रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 21 दिन के लॉकडाउन ( LockDown ) का ऐलान किया है। इस दौरान लोगों से घरों में ही रहने की अपील की गई है, ताकि इस खतरनाक वायरस के कम्यूनिटी ट्रांसमिसन को किसी तरह रोका जा सकें।

केयर होम्स में लावारिश पड़ी थी लाशें, सेना ने निकाला

मुंबई ( Mumbai ) से कुछ पर बसे पंजू आईलैंड ( Panju Island ) ने सेल्फ-क्वारंटाइन कर लिया है। एक खबर के मुताबिक पिछले दो दिनों से ये आईलैंड पूरी तरह सेल्फ-क्वारंटाइन में है। ये दुनिया का पहला ऐसा द्वीप है जिसने खुद को क्वारंटाइन किया है। बोरीवली स्टेशन से लगभग 15 किलोमीटर दूर ठाणे की सीमा पर ये पंजू आईलैंड है।

पंजू गांव के सरपंच आशीष भोईर ने बताया, ''पीएण नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू के आह्वान के बाद हमने ये फैसला लिया है। पंजू द्वीप को नायगांव से जोड़नी वाली 30 फेरी सेवाओं को भी सस्पेंड कर दिया गया है। अब यहां लोग केवल आपात स्थिति पर ही लोग बाहर निकलेंगे।

दुनिया की सबसे बड़ी बैंक रॉबरी, कई ट्रकों में भरकर ले जानी पड़ी रकम

इसके साथ ही यहां घूमने आने वाले पर्यटकों और बाहर से आकर पंजू द्वीप में काम करने वालों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं मछली पकड़ने वाले जिन 100 नांव का इस्तेमाल करते हैं, उनको भी किनारों पर बांध दिया गया है। ऐसा इस द्वीप ने इसलिए किया ताकि यहां का कोई भी व्यक्ति कोरोना के सम्पर्क में न आए।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Jf619e
via Top News in Hindi

Post a Comment

0 Comments