Weather Update: अगले 3 दिन दिल्ली समेत 7 राज्यों में बारिश के आसार, पहाड़ों पर जारी हुआ बर्फबारी का अलर्ट

नई दिल्ली। देशभर के ज्यादातर इलाकों में इन दिनों मौसम का मिजाज ( weather update ) काफी सर्द है। राजधानी दिल्ली में रविवार को मौसम ने करवट ली और जोरदार बारिश ( Heavy Rainfall ) ने दस्तक दी। गरज के साथ हुई झमाझम बारिश में दिल्लीवासियों को प्रदूषण से राहत दिलाई। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार समेत अगले तीन दिन तक दिल्ली में बारिश के आसार बने हुए हैं। 7 जनवरी तक दिल्ली में तापमान ज्यादा नहीं गिरेगा।

वहीं पहाड़ी इलाकों में भी बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो 8 जनवरी से एक बार फिर ठंड में इजाफा होने के आसार हैं। पारा 3 से 5 डिग्री तक लुढ़क सकता है।

कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान, जानिए टीकाकरण को लेकर क्या कही बड़ी बात

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रविवार को जोरदार बारिश हुई। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के चलते सड़कें लबालब पानी से भर गईं। हालांकि लोगों ने इस बारिश को जमकर एंजॉय किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3n4Q9Yk
via Top News in Hindi

Post a Comment

0 Comments